श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 214 गउड़ी महला ५ ॥ मातो हरि रंगि मातो ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: मातो = मस्त। रंगि = प्रेम में। हरि रंगि = हरि के प्रेम के नशे में।1। रहाउ। अर्थ: (हे जोगी! मैं भी) मतवाला हूँ (पर मैं तो) परमात्मा के प्रेम-शराब का मतवाला हो रहा हूँ।1। रहाउ। ओुही पीओ ओुही खीओ गुरहि दीओ दानु कीओ ॥ उआहू सिउ मनु रातो ॥१॥ पद्अर्थ: ओुही = वह नाम रस ही, वह प्रेम मद ही। पीओ = पीता है। खीओ = खीवा, मस्त। गुरि = गुरु ने। उआ ही सिउ = उसी नाम नशे से ही। रातो = रंगा हुआ है।1। नोट: ‘ओुही’ में से अक्षर ‘अ’ के साथ दो मात्राएं हैं ‘ो’ और ‘ु’। असल शब्द ‘ओही’ है। यहां पढ़ना है ‘उही’। अर्थ: (हे जोगी!) मैंने वह नाम-मद ही पीया है, वह नाम का नशा पी के ही मैं मस्त हो रहा हूँ। गुरु ने मुझे ये नाम मद दिया है, मुझे ये दाति दी है। अब उसी नाम-मद से ही मेरा मन रंगा हुआ है।1। ओुही भाठी ओुही पोचा उही पिआरो उही रूचा ॥ मनि ओहो सुखु जातो ॥२॥ पद्अर्थ: भाठी = शराब निकालने वाली भट्ठी। पोचा = अर्क निकालने वाली पाईप (नालिका) पर ठण्ड पहुँचाने के लिए किया गया लेपन। पिआरो = प्याला। रूचा = रुचि, उमंग। मनि = मन में।2। अर्थ: (हे जोगी!) परमात्मा का नाम ही (शराब निकालने वाली) भट्ठी है, वह नाम ही (शराब निकलने वाली नालिका पर ठण्डक पहुँचाने वाला) पोचा है, प्रभु का नाम ही (मेरे वास्ते) प्याला है, और नाम-मद ही मेरी लगन है। (हे जोगी!) मैं अपने मन में उसी (नाम-मदिरा का) आनंद ले रहा हूँ।2। सहज केल अनद खेल रहे फेर भए मेल ॥ नानक गुर सबदि परातो ॥३॥४॥१५७॥ पद्अर्थ: सहज = आत्मिक अडोलता। केल = आनंद, चमत्कार। रहे = रह गए, समाप्त हो गए। फेर = चक्कर (जनम मरण के)। सबदि = शब्द में। परातो = परोया गया।3 अर्थ: हे नानक! (कह: हे जोगी! जिस मनुष्य का मन) गुरु के शब्द में परोया जाता है। वह आत्मिक अडोलता के चोज आनंद पाता है, उसका (प्रभु-चरणों से) मिलाप हो जाता है, और उसके जनम मरण के चक्कर खत्म हो जाते हैं।3।4।147। रागु गौड़ी मालवा महला ५ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ हरि नामु लेहु मीता लेहु आगै बिखम पंथु भैआन ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: मीता = हे मित्र! आगै = तेरे आगे, तेरे सामने, जिस रास्ते पर तू चल रहा है, जीवन सफर का रास्ता। बिखम = मुश्किल। पंथु = रास्ता। भैआन = भयानक, डरावना।1। रहाउ। अर्थ: हे मित्र! परमात्मा का नाम स्मरण कर, नाम स्मरण कर। जिस जीवन पंथ पर तू चल रहा है वह रास्ता (विकारों के हमलों के कारण) मुश्किल है और डरावना है।1। रहाउ। सेवत सेवत सदा सेवि तेरै संगि बसतु है कालु ॥ करि सेवा तूं साध की हो काटीऐ जम जालु ॥१॥ पद्अर्थ: सेवत = स्मरण करते हुए। सेवि = स्मरण कर। कालु = मौत। साध = गुरु। जम कालु = मोह का वह जाल जो जम के हवाले करता है जो अत्मिक मौत में फंसा देता है।1। अर्थ: (हे मित्र!) परमात्मा का नाम स्मरण करते-स्मरण करते सदा स्मरण करते रहो, मौत हर वक्त तेरे साथ बसती है। हे भाई! गुरु की सेवा कर (गुरु की शरण पड़। गुरु की शरण पड़ने से) वह (मोह-) जाल काटा जाता है जो आत्मिक मौत में फंसा देता है।1। होम जग तीरथ कीए बिचि हउमै बधे बिकार ॥ नरकु सुरगु दुइ भुंचना होइ बहुरि बहुरि अवतार ॥२॥ पद्अर्थ: होम = हवन। बिचि = बीच में, इन कर्मों में। बधे = बढ़ गए। भुंचना = भोगने पड़े। बहुरि बहुरि = बारंबार। अवतार = जनम।3। अर्थ: (हे मित्र! परमात्मा के नाम का स्मरण छोड़ के जिस मनुष्यों ने निरे) हवन किए, यज्ञ किए, तीर्थ स्नान किए, वह (इन किए कर्मों के) अहम् में फंसते चले गए उनके अंदर विकार बढ़ते गए। इस तरह नर्क और स्वर्ग दोनों भोगने पड़ते हैं, और मुड़ मुड़ जन्मों का चक्कर चलता रहता है।2। सिव पुरी ब्रहम इंद्र पुरी निहचलु को थाउ नाहि ॥ बिनु हरि सेवा सुखु नही हो साकत आवहि जाहि ॥३॥ पद्अर्थ: निहचलु = सदा कायम रहने वाला, अटल। को = कोई। हो = हे भाई! साकत = परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य, माया ग्रसित जीव।3। अर्थ: (हे मित्र! हवन, यज्ञ, तीर्थ आदि कर्म करके लोग शिव पुरी, ब्रहम्पुरी, इन्द्रपुरी आदि की प्राप्ति की आशा बनाते हैं, पर) शिव पुरी, ब्रहम्पुरी, इन्द्रपुरी- इनमें से कोई भी जगह सदा टिके रहने वाली नहीं है। परमात्मा के स्मरण के बिना कहीं आत्मिक आनंद भी नहीं मिलता। हे भाई! परमात्मा से विछुड़े मनुष्य जनम मरन के चक्कर में पड़े रहते हैं (पैदा होते हैं मरते हैं, पैदा होते हैं मरते हैं)।3। जैसो गुरि उपदेसिआ मै तैसो कहिआ पुकारि ॥ नानकु कहै सुनि रे मना करि कीरतनु होइ उधारु ॥४॥१॥१५८॥ पद्अर्थ: गुरि = गुरु ने। तैसो = उस जैसा। पुकारि = ऊँचा बोल के। उधारु = बचाव।4। अर्थ: (हे भाई!) जिस प्रकार गुरु ने (मुझे) उपदेश दिया है, मैंने उसी तरह ऊँचा बोल के बता दिया है। नानक कहता है: हे (मेरे) मन! सुन। परमात्मा का कीर्तन करता रह (कीर्तन की इनायत से विकारों से जनम मरण के चक्कर से) बचाव हो जाता है।4।1।158। नोट: ये एक शब्द “गौड़ी मालवा” का है। रागु गउड़ी माला१ महला ५ ੴ सतिगुर प्रसादि ॥ पाइओ बाल बुधि सुखु रे ॥ हरख सोग हानि मिरतु दूख सुख चिति समसरि गुर मिले ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: बाल बुधि = बालकों वाली बुद्धि से। रे = हे भाई! हरख = हर्ष, खुशी। हानि = घाटा। मिरतु = मृत्यु, मौत। चिति = चित्त में। समसरि = बराबर, एक जैसे। गुर मिले = गुरु को मिल के।1। रहाउ। अर्थ: हे भाई! (जिस ने भी सुख आनंद पाया) बालकों वाली बुद्धि से सुख-आनंद पाया। गुरु को मिलने से (बाल-बुद्धि प्राप्त हो जाती है, और) खुशी, गमी, घाटा, मौत, दुख-सुख (ये सारे) चित्त में एक जैसे ही (प्रतीत होने लगते हैं)।1। रहाउ। जउ लउ हउ किछु सोचउ चितवउ तउ लउ दुखनु भरे ॥ जउ क्रिपालु गुरु पूरा भेटिआ तउ आनद सहजे ॥१॥ पद्अर्थ: जउ लउ = जब तक। सोचउ = मैं सोचता हूँ। चितवउ = चितवता हूँ। जउ = जब। भेटिआ = मिला। सहजे = आत्मिक अडोलता में।1। अर्थ: (हे भाई!) जब तक मैं (अपनी चतुराई की) कुछ (सोचें) सोचता रहा हूँ, चितवता रहा हूँ, तब तक मैं दुखों से भरा रहा। जब (अब मुझे) पूरा गुरु मिल पड़ा है, तब से मैं आत्मिक अडोलतमा में आनंद ले रहा हूँ।1। जेती सिआनप करम हउ कीए तेते बंध परे ॥ जउ साधू करु मसतकि धरिओ तब हम मुकत भए ॥२॥ पद्अर्थ: जेती = जितनी। तेते = उतने। बंध = बंधन। साधू = गुरु (ने)। करु = हाथ। मसतकि = माथे पर। मुकत = (माया के बंधनों से) स्वतंत्र, मुक्त।2। अर्थ: (हे भाई!) मैं जितने भी चतुराई के काम करता रहा, उतने ही मुझे (माया के मोह के) बंधन पड़ते गए। जब (अब) गुरु ने (मेरे) माथे पर (अपना) राथ रखा है, तब मैं (माया के मोह के बंधनों से) आजाद हो गया हूँ।2। जउ लउ मेरो मेरो करतो तउ लउ बिखु घेरे ॥ मनु तनु बुधि अरपी ठाकुर कउ तब हम सहजि सोए ॥३॥ पद्अर्थ: बिखु = जहर। बुधि = अकल। अरपी = भेटा कर दी, अर्पित कर दी। कउ = को।3। अर्थ: (हे भाई!) जब तक मैं ये करता रहा कि (ये घर) मेरा है, (ये धन) मेरा है, (ये पुत्र) मेरे हैं, तब तक मुझे (माया के मोह के) जहर ने घेरे रखा (और उसने मेरे आत्मिक जीवन को मार दिया)। (अब गुरु की कृपा से) मैंने अपनी चतुराई, अपना मन, अपना शरीर (हरेक ज्ञानेंद्रियों को) परमात्मा के हवाले कर दिया है, तब से मैं आत्मिक अडोलता में मस्त रहता हूँ।3। जउ लउ पोट उठाई चलिअउ तउ लउ डान भरे ॥ पोट डारि गुरु पूरा मिलिआ तउ नानक निरभए ॥४॥१॥१५९॥ पद्अर्थ: पोट = (माया के मोह की) पोटली। डान = दण्ड, सजा। डारि = फेंक के। निरभए = निडर हो गया।4। अर्थ: हे नानक! (कह: हे भाई!) जब तक मैं (माया के मोह की) पोटली (सिर पर) उठाए घूमता रहा, तब तक मैं (दुनिया के डरों-सहमों का) दण्ड भरता रहा। अब मुझे पूरा गुरु मिल गया है, (उसकी किरपा से माया के मोह की) पोटली फेंक के मैं निडर हो गया हूँ।4।1।159। गउड़ी माला महला ५ ॥ भावनु तिआगिओ री तिआगिओ ॥ तिआगिओ मै गुर मिलि तिआगिओ ॥ सरब सुख आनंद मंगल रस मानि गोबिंदै आगिओ ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: भावनु = (सुख के ग्रहण करने व दुख के त्याग का) संकल्प। री = हे बहिन! गुर मिलि = गुरु को मिल के। मानि = मान के। आगिओ = आज्ञा, रजा।1। रहाउ। अर्थ: हे बहिन! गुरु को मिल के मैंने (सुखों के ग्रहण करने व दुखों से डरने का) संकल्प छोड़ दिया है, सदा के लिए त्याग दिया है। (अब गुरु की कृपा से) परमात्मा की रजा (मीठी) मान के मुझे सारे सुख-आनंद ही हैं, खुशियां मंगल ही हैं।1। रहाउ। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh |