श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Page 188 गउड़ी महला ५ ॥ जा कउ तुम भए समरथ अंगा ॥ ता कउ कछु नाही कालंगा ॥१॥ पद्अर्थ: जा कउ = जिसे, जिस पे। समरथ = हे समर्थ प्रभु! अंगा = पक्ष। कालंगा = कलंक, दाग़।1। अर्थ: हे सब ताकतों के मालिक प्रभु! जिस मनुष्य का तू सहायक बनता है, उसे कोई (विकार आदि का) दाग नहीं छू सकता।1। माधउ जा कउ है आस तुमारी ॥ ता कउ कछु नाही संसारी ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: माधउ = (माया धव) माया का पति, हे प्रभु! संसारी = दुनियावी (आस)।1। रहाउ। अर्थ: हे माया के पति-प्रभु! जिस मनुष्य को (सिर्फ) तेरी (सहायता की) उम्मीद है, उसे दुनिया (के लोगों की सहायता) की उम्मीद (करने की जरूरत) नहीं (रहती)।1। रहाउ। जा कै हिरदै ठाकुरु होइ ॥ ता कउ सहसा नाही कोइ ॥२॥ पद्अर्थ: सहसा = सहम।2। अर्थ: (हे भाई!) जिस मनुष्य के हृदय में मालिक प्रभु की याद रहती है, उसे (दुनिया का) कोई सहम-फिक्र छू नहीं सकता।2। जा कउ तुम दीनी प्रभ धीर ॥ ता कै निकटि न आवै पीर ॥३॥ पद्अर्थ: प्रभ = हे प्रभु! धीर = धीरज, सहारा। निकटि = नजदीक। पीर = पीड़ा, दुख-कष्ट।3। अर्थ: हे प्रभु! जिस मनुष्य को तूने धैर्य दिया है, कोई दुख-कष्ट उसके नजदीक नहीं फटक सकता।3। कहु नानक मै सो गुरु पाइआ ॥ पारब्रहम पूरन देखाइआ ॥४॥४१॥११०॥ पद्अर्थ: सो = वह। कहु = कह। नानक = हे नानक!।4। अर्थ: हे नानक! कह: मैंने वह गुरु ढूँढ लिया है, जिसने मुझे (ऐसी ताकतों का मालिक) सर्व-व्यापक बेअंत प्रभु दिखा दिया है।4।41।110। गउड़ी महला ५ ॥ दुलभ देह पाई वडभागी ॥ नामु न जपहि ते आतम घाती ॥१॥ पद्अर्थ: देह = (मानव-) शरीर। दुलभ = दुर्लभ, मुश्किल से मिलने वाली। ते = वह लोग। आतम घाती = अपनी आत्मा का नाश करने वाले।1। अर्थ: ये दुर्लभ मानव शरीर बड़े भाग्यों से मिलता है। (पर) जो मनुष्य (ये शरीर प्राप्त करके) परमात्मा का नाम नहीं जपते, वे आत्मिक मौत ले लेते हैं।1। मरि न जाही जिना बिसरत राम ॥ नाम बिहून जीवन कउन काम ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: मरि न जाही = क्या वो मर नहीं जाते? वो जरूर आत्मिक मौत मर जाते हैं। बिहून = विहीन।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) जिस मनुष्यों को परमात्मा (का नाम) भूल जाता है, वे जरूर आत्मिक मौत मर जाते हैं। (क्योंकि) परमात्मा के नाम से वंचित रहे व्यक्ति का जीवन किसी भी काम का नहीं।1। रहाउ। खात पीत खेलत हसत बिसथार ॥ कवन अरथ मिरतक सीगार ॥२॥ पद्अर्थ: हसत = हँसते। बिसथार = विस्तार, फैलाव। मिरतक = मृतक, मुर्दा।2। अर्थ: (परमात्मा के नाम से वंचित मनुष्य) खाने-पीने-हसने-खेलने के पसारा पसारते हैं (पर ये ऐसे ही है जैसे किसी मुर्दे को श्रृंगारना, और) मुर्दे को श्रृंगार का कोई लाभ नहीं होता।2। जो न सुनहि जसु परमानंदा ॥ पसु पंखी त्रिगद जोनि ते मंदा ॥३॥ पद्अर्थ: जसु = यश, महिमा। परमानंदा = सब से श्रेष्ठ आनंद का मालिक प्रभु। पंखी = पक्षी। त्रिगद जोनि = टेढ़ी जूनियों वाले, टेढे हो के चलने वाली जूनें। ते = से।3। अर्थ: जो मनुष्य सबसे श्रेष्ठ आनंद के मालिक प्रभु की महिमा नहीं सुनते, वो पशु-पक्षी व टेढ़े हो के चलने वाले (रेंगने वाले) जीवों की जूनियों से भी बुरे हैं।3। कहु नानक गुरि मंत्रु द्रिड़ाइआ ॥ केवल नामु रिद माहि समाइआ ॥४॥४२॥१११॥ पद्अर्थ: गुरि = गुरु ने। मंत्र = उपदेश। द्रिढ़ाइआ = हृदय में पक्का किया। रिद माहि = हृदय में।4। अर्थ: हे नानक! कह: जिस मनुष्य के हृदय में गुरु ने अपना उपदेश पक्का कर दिया है, उसके हृदय में सिर्फ परमात्मा का नाम ही सदा टिका रहता है।4।42।111। गउड़ी महला ५ ॥ का की माई का को बाप ॥ नाम धारीक झूठे सभि साक ॥१॥ पद्अर्थ: का की = किस की? का को = किस का? नाम धरीक = नाम-मात्र ही, सिर्फ कहने मात्र ही। सभि = सारे।1। अर्थ: (असल में सदा के लिए) ना कोई किसी की माँ है, ना कोई किसी का पिता है। (माता-पिता-पुत्र-सत्री आदि ये) सारे साक सदा कायम रहने वाले नहीं हैं, कहने मात्र के ही हैं।1। काहे कउ मूरख भखलाइआ ॥ मिलि संजोगि हुकमि तूं आइआ ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: काहे कउ = क्यूँ? मूरख = हे मूर्ख! भखलाइआ = बड़ बड़ाना, सपने के असर तहत बोल रहा है। मिलि = मिल के। संजोगि = पिछले किए कर्मों के संजोग अनुसार। हुकमि = (प्रभु के) आदेश से।1। रहाउ। अर्थ: हे मूर्ख! तू क्यूँ (बिलक रहा है, जैसे) सपने के असर में बोल रहा है? (तुझे ये सूझ नहीं कि) तू परमात्मा के हुक्म में (पिछले) संयोगों के अनुसार (इन माता-पिता आदि संबंधियों से) मिल के (जगत में) आया है (जब तक ये संयोग कायम है तब तक इन संबंधियों से तेरा मेल रह सकता है)।1। रहाउ। एका माटी एका जोति ॥ एको पवनु कहा कउनु रोति ॥२॥ पद्अर्थ: एका = (सब जीवों की) एक ही। कहा = कहाँ? क्यों? रोति = रोता।2। नोट: ‘एका’ स्त्रीलिंग है व ‘एको’ पुलिंग। अर्थ: सब जीवों की एक ही मिट्टी है, सब में (कर्तार की) एक ही ज्योति मौजूद है, सब में एक ही प्राण हैं (जितना समय संजोग कायम है उतना समय ये तत्व इकट्ठे हैं। संजोगों की समाप्ति पर तत्व अलग-अलग हो जाते हैं। किसी को किसी के वास्ते) रोने की जरूरत नहीं पड़ती (रोने का लाभ भी नहीं होता)।2। मेरा मेरा करि बिललाही ॥ मरणहारु इहु जीअरा नाही ॥३॥ पद्अर्थ: करि = कर के, कह के। बिललाही = (लोग) बिलकते हैं। जीअरा = जीवात्मा।3। अर्थ: (किसी संबन्धी के विछुड़ने पर लोग) ‘मेरा मेरा’ कह के बिलखते हैं, (पर ये नहीं समझते कि सदा के लिए कोई किसी का ‘मेरा’ नहीं और) ये जीवात्मा मरने वाली नहीं है।3। कहु नानक गुरि खोले कपाट ॥ मुकतु भए बिनसे भ्रम थाट ॥४॥४३॥११२॥ पद्अर्थ: गुरि = गुरु ने। कपाट = किवाड़, भ्रम के पर्दे। भ्रम = भटकना। थाट = पसारे, बनावटें।4। अर्थ: हे नानक! कह: जिस मनुष्यों के (माया के मोह से जकड़े हुए) किवाड़ गुरु ने खोल दिए, वे मोह के बंधनों से स्वतंत्र हो गए, उनकी मोह के भटकनों के सारे पसारे समाप्त हो गए।4।43।112। गउड़ी महला ५ ॥ वडे वडे जो दीसहि लोग ॥ तिन कउ बिआपै चिंता रोग ॥१॥ पद्अर्थ: दीसहि = दिखते हैं। तिन कउ = उन्हें। बिआपै = दबाए रखता है।1। अर्थ: (हे भाई! दुनिया में धन प्रभुता आदि से) जो लोग बड़े-बड़े दिखाई देते हैं, उन्हें (सदा ही) चिन्ता का रोग दबाए रखता है।1। कउन वडा माइआ वडिआई ॥ सो वडा जिनि राम लिव लाई ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: कोउ = कोई भी। माया वडिआई = माया के कारण मिले आदर से। जिनि = जिस ने।1। रहाउ। अर्थ: (हे भाई!) माया के कारण (जगत में) मिले आदर से कोई भी मनुष्य (असल में) बड़ा नहीं है। वही मनुष्य बड़ा है, जिसने परमात्मा के साथ लगन लगाई हुई है।1। रहाउ। भूमीआ भूमि ऊपरि नित लुझै ॥ छोडि चलै त्रिसना नही बुझै ॥२॥ पद्अर्थ: भूमीआ = जमीन का मालिक। भूमि ऊपरि = जमीन की खातिर। लूझै = लड़ता झगड़ता है।2। अर्थ: जमीन का मालिक मनुष्य जमीन की (मल्कियत की) खातिर (औरों से) सदा लड़ता-झगड़ता रहता है (ये जमीन यहीं ही) छोड़ के (आखिर यहाँ से) चल पड़ता है। (पर सारी उम्र उसकी मल्कियत की) तृष्णा नहीं खत्म होती।2। कहु नानक इहु ततु बीचारा ॥ बिनु हरि भजन नाही छुटकारा ॥३॥४४॥११३॥ पद्अर्थ: ततु = तत्व, सार, निचोड़, असल काम की बात। छुटकारा = माया के मोह से खलासी।3। अर्थ: हे नानक! कह: हमने विचार करके ये काम की बात ढूँढी है कि परमात्मा के भजन के बिना माया के मोह से निजात नहीं मिलती (और जब तक माया का मोह कायम है तब तक मनुष्य का दायरा छोटा ही रहता है।3।44।113। गउड़ी महला ५ ॥ पूरा मारगु पूरा इसनानु ॥ सभु किछु पूरा हिरदै नामु ॥१॥ पद्अर्थ: पूरा = जिसमें कोई कमी नही। मारगु = (जिंदगी का) रास्ता। सभु किछु = हरेक उद्यम।1। अर्थ: (गुरु की मेहर से) जिस मनुष्य के हृदय में परमात्मा का नाम बसता है, उसका हरेक उद्यम कमी-रहित होता है (क्योंकि) परमात्मा का नाम ही (जीवन का) सही रास्ता है, नाम ही असल (तीर्थ) स्नान है।1। पूरी रही जा पूरै राखी ॥ पारब्रहम की सरणि जन ताकी ॥१॥ रहाउ॥ पद्अर्थ: पूरी रही = सदा इज्जत बनी रही। जा = जब। पूरै = अचूक (गुरु) ने। ताकी = देखूँ। जन = (उन) लोगों ने।1। रहाउ। अर्थ: (पूरे गुरु की मेहर से) जिस मनुष्यों ने (अपने सब कार्य-व्यवहारों में) परमात्मा का आसरा लिए रखा, उनकी इज्जत सदा बनी रही क्योंकि अचूक गुरु ने उनकी इज्जत रखी।1। रहाउ। पूरा सुखु पूरा संतोखु ॥ पूरा तपु पूरन राजु जोगु ॥२॥ पद्अर्थ: राजु जोगु = दुनिया के राज-भाग भी और परमात्मा से मेल भी।2। अर्थ: (गुरु की मेहर से जो मनुष्य परमात्मा की शरण में रहता है वह) सदा के लिए आत्मिक आनंद पाता है और संतोष वाला जीवन व्यातीत करता है। (परमात्मा की शरण ही उसके वास्ते) अचूक तप है, वह पूर्ण राज भी भोगता है और परमात्मा के चरणों से भी जुड़ा रहता है।2। हरि कै मारगि पतित पुनीत ॥ पूरी सोभा पूरा लोकीक ॥३॥ पद्अर्थ: मारगि = रास्ते पर। पतित = (विकारों में) गिरे हुए। लोकीक = लोकाचारी, लोगों के साथ व्यवहार।3। अर्थ: (गुरु की मेहर से जो मनुष्य) परमात्मा के राह पर चलते हैं वह (पहले) विकारों में गिरे हुए भी (अब) पवित्र हो जाते हैं। (उन्हें लोक-परलोक में) सदा के लिए शोभा मिलती है। लोगों के साथ उनका मेल जोल-व्यवहार भी ठीक रहता है।3। करणहारु सद वसै हदूरा ॥ कहु नानक मेरा सतिगुरु पूरा ॥४॥४५॥११४॥ पद्अर्थ: हदूरा = अंग-संग।4। अर्थ: हे नानक! कह: जिस मनुष्य को मेरा अचूक गुरु मिल पड़ता है, कर्तार विधाता सदा उस मनुष्य के अंग-संग बसता है।4।45।114। |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh |