श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 1324

कलिआन महला ४ ॥ राम गुरु पारसु परसु करीजै ॥ हम निरगुणी मनूर अति फीके मिलि सतिगुर पारसु कीजै ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: राम = हे राम! हे हरि! पारसु = वह पत्थर जिसको छू के लोहा सोना बन जाता है ऐसा माना जाता है। परसु = (गुरु को) छू। करीजै = कर दे। हम = हम जीव। निरगुणी = गुण हीन। मनूर = जला हुआ लोहा। अति फीके = बहुत रूखे जीवन वाले। मिलि सतिगुर = गुरु को मिल के। कीजै = (यह मेहर) कर।1। रहाउ।

अर्थ: हे हरि! गुरु (ही असल) पारस है, (मेरा गुरु से) स्पर्श करा दे (अर्थात मुझे गुरु मिलवा दे)। हम जीव गुण-हीन हैं, जला हुआ लोहा हैं, बड़े रूखे जीवन वाले हैं। (यह मेहर) कर कि गुरु को मिल के पारस (बन जाएं)।1।

सुरग मुकति बैकुंठ सभि बांछहि निति आसा आस करीजै ॥ हरि दरसन के जन मुकति न मांगहि मिलि दरसन त्रिपति मनु धीजै ॥१॥

पद्अर्थ: सभि = सारे लोक। बांछहि = माँगते हैं। नित = नित्य, सदा। करीजै = की जा रही है। मिलि = (हरि को) मिल के। दरसन त्रिपति = हरि के दर्शन की तृप्ति के साथ। धीजै = धीरज में आ जाता है, शांत हो जाता है।1।

अर्थ: हे भाई! सारे लोग स्वर्ग मुक्ति बैकुंठ (ही) माँगते रहते हैं, सदा (स्वर्ग मुक्ति बैकुंठ की ही) आस की जा रही है। पर परमात्मा के दर्शनों के प्रेमी भक्त मुक्ति नहीं माँगते। (परमात्मा को) मिल के (परमात्मा के) दर्शनों की तृप्ति से (उनका) मन शांत बना रहता है।1।

माइआ मोहु सबलु है भारी मोहु कालख दाग लगीजै ॥ मेरे ठाकुर के जन अलिपत है मुकते जिउ मुरगाई पंकु न भीजै ॥२॥

पद्अर्थ: सबलु = बलवान। कालख दाग = विकारों की कालिख़ का दाग़। अलिपत = निर्लिप। मुकते = विकारों से बचे हुए। पंकु = पंख, खंभ।2।

अर्थ: हे भाई! (संसार में) माया का मोह बहुत बलवान है, (माया का) मोह (जीवों के मन में विकारों की) कालिख़ का दाग़ लगा देता है। परमात्मा के भक्त (माया के मोह से) निर्लिप रहते हें, विकारों से बचे रहते हैं, जैसे बटेर (मुर्गाई) के पंख (पानी में) भीगते नहीं।2।

चंदन वासु भुइअंगम वेड़ी किव मिलीऐ चंदनु लीजै ॥ काढि खड़गु गुर गिआनु करारा बिखु छेदि छेदि रसु पीजै ॥३॥

पद्अर्थ: वासु = खुशबू। भुइअंगम = साँप। वेड़ी = घिरी हुई। किव = किस तरह। मिलीऐ = मिल सकते हैं। लीजै = लिया जा सकता है। खड़गु = तलवार। गुर गिआनु = गुरु का दिया हुआ ज्ञान। गिआनु = आत्मिक जीवन की सूझ। करारा = तगड़ा, तेज़धार। बिखु = जहर। छेदि = काट के। पीजै = पीया जा सकता है।3।

अर्थ: हे भाई! चंदन की खुशबू साँपों से घिरी रहती है। (चँदन को) कैसे मिला जा सकता है? चँदन को कैसे हासिल किया जा सकता है? (मनुष्य की जिंद विकारों में घिरी रहती है, प्रभु-मिलाप की सुगंधि मनुष्य को प्राप्त नहीं होती)। गुरु का बख्शा हुआ (आत्मिक जीवन की सूझ का) ज्ञान तेज़धार खड़ग (है, ये खड़ग) निकाल के (आत्मिक जीवन को मारने वाली माया के मोह का) जहर (जड़ों से) काट-काट के नाम-रस पीया जा सकता है।3।

आनि आनि समधा बहु कीनी पलु बैसंतर भसम करीजै ॥ महा उग्र पाप साकत नर कीने मिलि साधू लूकी दीजै ॥४॥

पद्अर्थ: आनि = ला के। आनि आनि = ला ला के। समधा = लकड़ियों का ढेर। बैसंतर = आग। भसम = राख। करीजै = किया जा सकता है। उग्र = बज्र, बड़े। साकत = परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य। मिलि साधू = गुरु को मिल के। लूकी = लूती, चिंगारी लगाना, चुगली, भड़काना। दीजै = दी जा सकती है।4।

अर्थ: हे भाई! (लकड़ियाँ) ला-ला के लकड़ियों का बड़ा ढेर इकट्ठा किया जाए (उसको) आग (की एक चिंगारी) पल भर में राख कर सकती है। परमातमा से टूटे हुए मनुष्य बड़े-बड़े बज्र पाप करते हैं, (उन पापों को जलाने के लिए) गुरु को मिल के (हरि-नाम की आग की) लूती लगाई जा सकती है।4।

साधू साध साध जन नीके जिन अंतरि नामु धरीजै ॥ परस निपरसु भए साधू जन जनु हरि भगवानु दिखीजै ॥५॥

पद्अर्थ: साधू = अपने मन को वश में रखने वाले मनुष्य। नीके = भले, अच्छे, नेक। जिन अंतरि = जिस के अंदर। परसनि = (हरि के नाम की) छोह से। परसु = पारसु। जनु = जानो, मानो (as if)। दिखीजै = (उनको) दिखाई दे गया है।5।

अर्थ: हे भाई! जिस मनुष्यों के हृदय में परमात्मा का नाम टिका रहता है, वे हैं साधु-जन वे हैं भले मनुष्य। (परमात्मा के नाम की) छोह से (वे मनुष्य) साधु-जन बने हैं, (उनको) मानो, (हर जगह) हरि-भगवान दिखाई दे गया है।5।

साकत सूतु बहु गुरझी भरिआ किउ करि तानु तनीजै ॥ तंतु सूतु किछु निकसै नाही साकत संगु न कीजै ॥६॥

पद्अर्थ: साकत सूतु = परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य की जीवन डोर। गुरझी = उलझी हुई, गुंझलों से। किउकरि = कैसे? तानु = जीवन का ताना। तनीजै = ताना जा सकता है। तंतु = तंद। सूतु = धागा, डोर। निकसै = निकलता। संगु = साथ।6।

अर्थ: हे भाई! परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य की जीवन-डोर (विकारों की) अनेक गुंझलों से उलझी रहती है। (विकारों की गुंझलों से भरे हुए जीवन-सूत्र से पवित्र जीवन का) ताना-बाना नहीं ताना जा सकता, (क्योंकि उन गुँझलों में से एक भी सीधी) तंद नहीं निकलती, एक भी धागा नहीं निकलता। (इस वास्ते, हे भाई!) परमात्मा से टूटे हुए मनुष्य का साथ नहीं करना चाहिए।6।

सतिगुर साधसंगति है नीकी मिलि संगति रामु रवीजै ॥ अंतरि रतन जवेहर माणक गुर किरपा ते लीजै ॥७॥

पद्अर्थ: सतिगुर साध संगति = गुरु की साधु-संगत। नीकी = अच्छी। मिलि = मिल के। रवीजै = स्मरण किया जा सकता है। अंतरि = (मनुष्य के) अंदर। माणक = मोती। ते = से। लीजै = लिया जा सकता है।7।

अर्थ: हे भाई! गुरु की साधु-संगत भली (सुहबत) है, साधु-संगत में मिल के परमात्मा का नाम जपा जा सकता है। (मनुष्य के) अंदर (गुप्त टिका हुआ हरि-नाम, जैसे) रत्न-जवाहरात-मोती हैं (यह हरि-नाम साधु-संगत में टिक के) गुरु की कृपा से लिया जा सकता है।7।

मेरा ठाकुरु वडा वडा है सुआमी हम किउ करि मिलह मिलीजै ॥ नानक मेलि मिलाए गुरु पूरा जन कउ पूरनु दीजै ॥८॥२॥

पद्अर्थ: ठाकुरु = मालिक प्रभु। मिलह = हम मिल सकते हैं। मिलीजै = मिल सकता है। मेलि = (अपने शब्द में) मिला के। कउ = को। पूरनु = पूर्णता का दर्जा। दीजै = दे।8।

अर्थ: हे भाई! मेरा मालिक-प्रभु बहुत बड़ा है, हम जीव (अपने ही उद्यम से उसको) कैसे मिल सकते हैं? (इस तरह वह) नहीं मिल सकता। हे नानक! पूरा गुरु (ही अपने शब्द में) जोड़ के (परमात्मा से) मिलाता है। (सो, गुरु परमेश्वर के दर पर अरदास करते रहना चाहिए कि हे प्रभु! अपने) सेवक को पूर्णता का दर्जा बख्श।8।2।

कलिआनु महला ४ ॥ रामा रम रामो रामु रवीजै ॥ साधू साध साध जन नीके मिलि साधू हरि रंगु कीजै ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: रम = सर्व व्यापक। रामो रामु = राम ही राम। रवीजै = स्मरणा चाहिए। नीके = नेक, अच्छे, सदाचारी जीवन वाले। मिलि = मिल के। हरि रंगु = हरि (के मिलाप) का आनंद।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! सर्व-व्यापक राम (का नाम) सदा स्मरणा चाहिए। (नाम-जपने की इनायत से मनुष्य) ऊँचे जीवन वाले गुरमुख साधु बन जाते हैं। हे भाई! साधु-जनों को मिल के परमात्मा के मिलाप का आनंद लेना चाहिए।1। रहाउ।

जीअ जंत सभु जगु है जेता मनु डोलत डोल करीजै ॥ क्रिपा क्रिपा करि साधु मिलावहु जगु थमन कउ थमु दीजै ॥१॥

पद्अर्थ: सभु जगु = सारा जगत। जेता = जितना भी है। डोलत डोल करीजै = हर वक्त डोल रहा है। करि = कर के। साधु = गुरु। थंमन कउ = सहारा देने के लिए। दीजै = दे।1।

अर्थ: हे हरि! यह जितना भी सारा जगत है (इसके सारे) जीवों का मन (माया के असर तले) हर वक्त डावाँ-डोल होता रहता है। हे प्रभु! मेहर कर, मेहर कर, (जीवों को) गुरु से मिला (गुरु, जगत के लिए स्तंभ है), जगत को सहारा देने के लिए (यह) स्तंभ दे।1।

बसुधा तलै तलै सभ ऊपरि मिलि साधू चरन रुलीजै ॥ अति ऊतम अति ऊतम होवहु सभ सिसटि चरन तल दीजै ॥२॥

पद्अर्थ: बसुधा = धरती। तलै तलै = हर वक्त पैरों तले। रुलीजै = रुलना चाहिए, पड़े रहना चाहिए। ऊतम = ऊँचे जीवन वाले। सभ सिसटि = सारी सृष्टि। दीजै = दी जा सकती है।2।

अर्थ: हे भाई! धरती सदा (जीवों के) पैरों के तले ही रहती है, (आखिर में) सबके ऊपर आ जाती है। हे भाई! गुरु को मिल के (सबके) पैरों तले टिके रहना चाहिए। (अगर इस जीवन-राह पर चलोगे तो) बड़े ही ऊँचे जीवन वाले बन जाओगे (विनम्रता की इनायत से) सारी धरती (अपने) पैरों तले दी जा सकती है।2।

गुरमुखि जोति भली सिव नीकी आनि पानी सकति भरीजै ॥ मैनदंत निकसे गुर बचनी सारु चबि चबि हरि रसु पीजै ॥३॥

पद्अर्थ: सिव जोति = परमात्मा की ज्योति। नीकी = अच्छी। गुरमुखि = गुरु के सन्मुख रहने से। आनि पानी = पानी ला के। सकति = माया। मैन दंत = मोम के दाँत, हृदय की कोमलता। सारु = लोहा। सारु चबि चबि = बली विकारों को वश में कर के। पीजै = पीया जा सकता है।3।

अर्थ: हे भाई! गुरु की शरण पड़ने से परमात्मा की भली सुंदर ज्योति (मनुष्य के अंदर जाग उठती है, तब) माया (भी उसके लिए) पानी भरती है (माया उसकी दासी बनती है)। गुरु के वचनों से उसके दिल में (ऐसी) कोमलता पैदा होती है कि बलवान विकारों को वश में करके परमात्मा का नाम-रस पीया जा सकता है।3।

राम नाम अनुग्रहु बहु कीआ गुर साधू पुरख मिलीजै ॥ गुन राम नाम बिसथीरन कीए हरि सगल भवन जसु दीजै ॥४॥

पद्अर्थ: अनुग्रहु = कृपा, दान। मिलीजै = मिलना चाहिए। बिसथीरन कीए = बिखरा दिए। सगल भवन = सारे भवनों में, सारे जगत में। जसु = यश, महिमा। दीजै = बाँटा जाता है।4।

अर्थ: हे भाई! साधु गुरु पुरख को मिलना चाहिए, गुरु परमात्मा का नाम-दान देने की मेहर करता है। गुरु परमात्मा का नाम परमात्मा के गुण (सारे जगत में) बिखेरता है, (गुरु के द्वारा) परमात्मा की महिमा सारे भवनों में बाँटी जाती हैं।4।

साधू साध साध मनि प्रीतम बिनु देखे रहि न सकीजै ॥ जिउ जल मीन जलं जल प्रीति है खिनु जल बिनु फूटि मरीजै ॥५॥

पद्अर्थ: साध मनि = संत जनों के मन में। रहि न सकीजै = रहा नहीं जा सकता। जल मीन = पानी की मछली। जलं जल प्रीति = हर वक्त पानी का प्यार। फूटि = फूट के।5।

अर्थ: हे भाई! संत जनों के मन में (सदा) प्रीतम प्रभु जी बसते हैं, (प्रभु के) दर्शन किए बिना (उनसे) रहा नहीं जा सकता; जैसे पानी में मछली का हर वक्त पानी से ही प्यार है, पानी के बिना एक छिन में ही वह तड़प-तड़प के मर जाती है।5।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh