श्री गुरू ग्रंथ साहिब दर्पण । टीकाकार: प्रोफैसर साहिब सिंह । अनुवादक भुपिन्दर सिंह भाईख़ेल

Page 720

हरि आपे पंच ततु बिसथारा विचि धातू पंच आपि पावै ॥ जन नानक सतिगुरु मेले आपे हरि आपे झगरु चुकावै ॥२॥३॥

पद्अर्थ: पंच ततु = जल, अग्नि, पृथ्वी, वायु, आकाश। पंच धातु = जल में रस, अग्नि में रूप, पृथ्वी में गंध, वायु में स्पर्श, आकाश में शब्द। झगरु = झगड़ा, खींचतान। चुकावै = चुकाता है।2।

अर्थ: हे भाई! (भक्त जानता है कि) परमात्मा ने खुद ही (अपने आप से) पाँच तत्वों का जगत पसारा पसारा हुआ है, खुद ही इन तत्वों में पाँचों विषौ भरे हुए हैं। हे नानक! (कह: हे भाई!) परमात्मा आप ही अपने सेवक को मिलाता है, और, आप ही (उसके अंदर से हरेक किस्म की) खींचतान खत्म करता है।2।3।

बैराड़ी महला ४ ॥ जपि मन राम नामु निसतारा ॥ कोट कोटंतर के पाप सभि खोवै हरि भवजलु पारि उतारा ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: मन = हे मन! निसतारा = पार उतारा। कोटु = किला। कोट = किले। कोटि = करोड़। कोट कोटंतर के = अनेक किलों के, अनेक जूनियों के। सभि = सारे। खोवै = नाश करता है। भवजलु = संसार समुंदर।1। रहाउ।

अर्थ: हे (मेरे) मन! परमात्मा का नाम जपा कर, (ये नाम संसार-समुंदर से) पार उतारा कर देता है। (परमात्मा का नाम) अनेक जूनियों के (किए) पाप नाश कर देता है, परमात्मा (स्मरण करने वाले जीव को) संसार-समुंदर से पार लंघा देता है।1। रहाउ।

काइआ नगरि बसत हरि सुआमी हरि निरभउ निरवैरु निरंकारा ॥ हरि निकटि बसत कछु नदरि न आवै हरि लाधा गुर वीचारा ॥१॥

पद्अर्थ: काइआ = शरीर। नगरि = नगर में। निरंकारा = आकार रहित। निकटि = नजदीक। गुर वीचारा = गुरु की दी हुई समझ से।1।

अर्थ: (हे भाई!) मालिक प्रभु (हमारे) शरीर-शहर में बसता है, (फिर भी) उसे कोई डर नहीं होता, उसे किसी का वैर नहीं, उसका कोई खास आकार नहीं। परमात्मा (सदा हमारे) नजदीक बसता है, (पर हमें) दिखता नहीं (हाँ,) गुरु की बख्शी हुई सूझ से वही हरि मिल जाता है।1।

हरि आपे साहु सराफु रतनु हीरा हरि आपि कीआ पासारा ॥ नानक जिसु क्रिपा करे सु हरि नामु विहाझे सो साहु सचा वणजारा ॥२॥४॥

पद्अर्थ: आपे = आप ही। पासारा = खिलारा। विहाझे = खरीदता है। सचा = सदा स्थिर।2।

अर्थ: (गुरु की बख्शी हुई दाति से ये समझ आ जाती है कि) परमात्मा स्वयं ही हीरा है, खुद ही रत्न है, खुद ही (इसका व्यापार करने वाला) शाहूकार है सर्राफ है, उसने खुद ही इस जगत का पसारा रचा हुआ है। हे नानक! जिस मनुष्य पर परमात्मा कृपा करता है, वह मनुष्य उसके नाम का सौदा करता है, वह मनुष्य (नाम-रत्न का) शाहूकार बन जाता है, वह सदा के लिए (इस नाम-रत्न का) व्यापार करता रहता है।2।4।

बैराड़ी महला ४ ॥ जपि मन हरि निरंजनु निरंकारा ॥ सदा सदा हरि धिआईऐ सुखदाता जा का अंतु न पारावारा ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: मन = हे मन! निरंजनु = (निर+अंजन। अंजन = माया की कालिख) माया के प्रभाव से रहित। जा का = जिस (हरि) का। पारावार = पार+अवार, इस पार उस पार।1। रहाउ।

अर्थ: हे (मेरे) मन! उस परमात्मा का नाम जपा कर, जो माया के प्रभाव से परे है, जिसका कोई खास स्वरूप नहीं बताया जा सकता। हे मन! जिस (प्रभु के गुणों) का अंत नहीं पाया जा सकता, जिस (के स्वरूप की) हद-बंदी नहीं मिलती, उस सुख देने वाले को सदा ही स्मरणा चाहिए।1। रहाउ।

अगनि कुंट महि उरध लिव लागा हरि राखै उदर मंझारा ॥ सो ऐसा हरि सेवहु मेरे मन हरि अंति छडावणहारा ॥१॥

पद्अर्थ: अगनि कुंट = अग्नि का कुंड। महि = में। उरध = उल्टा (लटका हुआ)। लिव लागा = तवज्जो जोड़े रखता है। उदर = (माँ का) पेट। मंझारा = मंझ, में। अंति = आखिरी समय।1।

अर्थ: हे मन! जब जीव (माँ के पेट की) आग के कुंड में उल्टा लटका हुआ (उसके चरणों में) तवज्जो जोड़े रखता है (तब) परमात्मा (माँ के) पेट में उसकी रक्षा करता है। हे मेरे मन! ऐसी सामर्थ्य वाले प्रभु की सदा सेवा-भक्ति किया कर, आखिरी वक्त भी वही प्रभु छुड़ा सकने वाला है।1।

जा कै हिरदै बसिआ मेरा हरि हरि तिसु जन कउ करहु नमसकारा ॥ हरि किरपा ते पाईऐ हरि जपु नानक नामु अधारा ॥२॥५॥

पद्अर्थ: कै हिरदै = के दिल में। ते = से। पाईऐ = ढूँझता है। हरि जपु = हरि का जप। अधारा = आसरा।2।

अर्थ: जिस मनुष्य के हृदय में परमात्मा सच्चा बसा रहता है, हे मेरे मन! उस मनुष्य के आगे सदा सिर निवाया कर। हे नानक! (कह: हे मन!) परमात्मा की कृपा से ही परमात्मा के नाम का जाप प्राप्त होता है (जिसको प्राप्त हो जाता है) नाम (उसकी जिंदगी का) आसरा बन जाता है।2।5।

बैराड़ी महला ४ ॥ जपि मन हरि हरि नामु नित धिआइ ॥ जो इछहि सोई फलु पावहि फिरि दूखु न लागै आइ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: मन = हे मन! धिआइ = ध्यान धर के। नित = सदा। इछहि = तू चाहेगा। पावहि = तू हासिल कर लेगा। न लागै = नहीं लगेगा। आइ = आ के।1। रहाउ।

अर्थ: हे (मेरे) मन! सदा प्रभु का नाम जपा कर, प्रभु का ध्यान धरा कर, (उस प्रभु के दर से) जो कुछ माँगेगा, वही प्राप्त कर लेगा। कोई दुख भी तुझे आ के नहीं लग सकेगा।1। रहाउ।

सो जपु सो तपु सा ब्रत पूजा जितु हरि सिउ प्रीति लगाइ ॥ बिनु हरि प्रीति होर प्रीति सभ झूठी इक खिन महि बिसरि सभ जाइ ॥१॥

पद्अर्थ: जितु = जिस (स्मरण) से। सो जपु = वह (स्मरण भी) जप है। झूठी = नाशवान। सभ = सारी। बिसरि जाइ = भूल जाती है।1।

अर्थ: हे मन! जिस नाम-जपने की इनायत से परमात्मा के साथ प्रीति बनी रहती है, वह नाम जपना ही जप है, वह नाम जपना ही तप है, वह नाम जपना ही व्रत है, वह नाम जपना ही पूजा है। प्रभु-चरणों के प्यार के बिना और (जप-तप आदि का) प्यार झूठा है, एक छिन में वह प्यार भूल जाता है।1।

तू बेअंतु सरब कल पूरा किछु कीमति कही न जाइ ॥ नानक सरणि तुम्हारी हरि जीउ भावै तिवै छडाइ ॥२॥६॥

पद्अर्थ: सरब = सारी। कल = ताकतें। हरि जीउ = हे प्रभु जी! भावै = (जैसे तुझे) अच्छा लगे। छडाइ = (औरों की प्रीति से) बचा ले।2।

अर्थ: हे नानक! (कह:) हे प्रभु जी! तू बेअंत है, तू सारी ताकतों से भरपूर है, तेरा मूल्य नहीं डाला जा सकता। मैं (नानक) तेरी शरण आया हूँ, जैसे तुझे ठीक लगे, मुझे अपने चरणों की प्रीति के अलावा औरों की प्रीति से बचाए रखो।2।6।

रागु बैराड़ी महला ५ घरु १    ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

संत जना मिलि हरि जसु गाइओ ॥ कोटि जनम के दूख गवाइओ ॥१॥ रहाउ॥

पद्अर्थ: मिलि = मिल के। जसु = यश, महिमा के गीत। गाइओ = गाया। कोटि = करोड़ों। गवाइओ = गवा दिए, दूर कर दिए।1। रहाउ।

अर्थ: हे भाई! जिस भी मनुष्य ने गुरमुखों की संगति में मिल के परमात्मा की महिमा के गीत गाए हैं, उसके अपने करोड़ों जन्मों के दुख दूर कर लिए है।1। रहाउ।

जो चाहत सोई मनि पाइओ ॥ करि किरपा हरि नामु दिवाइओ ॥१॥

पद्अर्थ: चाहत = चाहता है। सोई = वही मुराद। मनि = मन में। पाइओ = प्राप्त कर ली। करि = कर के। दिवाइओ = (प्रभु से) दिला दिया।1।

अर्थ: हे भाई! महिमा करने वाले मनुष्य ने जो कुछ भी अपने मन में चाह की, उसको वहीं प्राप्त हो गई। (गुरु ने) कृपा करके उसको (प्रभु के दर से) प्रभु का नाम भी दिलवा दिया।1।

सरब सूख हरि नामि वडाई ॥ गुर प्रसादि नानक मति पाई ॥२॥१॥७॥

पद्अर्थ: हरि नामि = प्रभु के नाम में (जुड़ने से)। सरब = सारे। वडाई = आदर इज्ज्त। प्रसादि = कृपा से। मति = अक्ल।2।

अर्थ: हे भाई! परमात्मा के नाम में (जुड़ने से) सारे सुख प्राप्त हो जाते हैं, (लोक-परलोक में) इज्जत (भी मिल जाती है)। हे नानक! (प्रभु के नाम में जुड़ने की यह) अकल गुरु की कृपा से ही मिलती है।2।1।7।

नोट:
अंक 1 – महला ५ का ----1 शब्द
महला ४----------------------6 शब्द
महला ५----------------------1 शब्द
कुल --------------------------7 शब्द।

TOP OF PAGE

Sri Guru Granth Darpan, by Professor Sahib Singh